11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हर्ष के चार अंग जरूरतमंदों के जीवन में लाया उजाला…पीजीआई ने परिवार के फैसले का किया सम्मान

Ashoka time’s…18 March 

सिरमौर नाहन की सलानी कटोला पंचायत के मोहलिया गांव का 19 वर्षीय युवक ‘हर्ष पंवार’ जाते-जाते भी नश्वर शरीर से एक विरासत छोड़ गया। 19 वर्षीय हर्ष के अंग चार जरूरतमंदों के जीवन में उजाला ले आए हैं।

8मार्च होली की शाम एक झिंझोड़ देने वाली सूचना मिली। कौलावालांभूड के नजदीक बाइक दुर्घटना में 19 साल का हर्ष जख्मी हो गया। 108 एंबूलेंस में नाहन अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने की वजह से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। 12 मार्च की सुबह हर्ष जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहा था।

ब्रेन डैड होने पर पीजीआई के अंग प्रत्यारोपण समन्वयक ने 12 मार्च की सुबह पिता संजय कुमार से बेटे के अंगदान करने का आग्रह किया। पिता ने चंद मिनटों में ही हामी भर दी।

तुरंत पीजीआई की टीम ने औपचारिकता पूरी करने के बाद गुर्दों व कोर्निया की प्रतीक्षा सूची वाले मरीजों का रिकॉर्ड खंगाला। इसके बाद जरूरी परीक्षण किए गए। करीब 12 बजे हर्ष के पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया। 12 मार्च को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पीजीआई चंडीगढ़ ने ‘हर्ष’ को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि पीजीआई परिवार के फैसले का सम्मान करता है। परिवार कोे जीवन में सबसे कठिन व अविश्वसनीय दौर से गुजरना पड़ा। परिवार ने साहसिक निर्णय लिया है।

विकास योजना(जीपीडीपी)हेतु जिला के 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें-उपायुक्त

बालासुंदरी मेेले के दौरान मंदिर में नारियल चढ़ाने पर रहेगा प्रतिबंध-जिला दंडाधिकारी

असर…लोग पी रहे थे गंदा पानी…एसडीएम पांवटा ने भरवाए सैंपल… मौके का खुद लिया जायजा…

संगड़ाह आसमानी बिजली गिरने से विधवा महिला का घर जलकर राख….

सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला बजट पेश… आशा आंगनबाड़ी सहित किसको क्या मिला…पढ़िए पूरा बजट

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles