Ashoka time’s…29 March 26
सोलन शहर के गर्ल्स स्कूल के पास दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई हिंसक झड़प ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी।जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल छह युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाना सदर, सोलन में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को गर्ल्स स्कूल के पास दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इससे पहले एक पक्ष द्वारा दूसरे गुट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जबकि देर रात दूसरे पक्ष ने भी अपनी ओर से मामला दर्ज कराया।

