12.1 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

सीबीएसई के परिणाम में द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम…

Ashoka Times…12 May 23

आज दिनांक 12 मई 2023 को सीबीएसई की कक्षा बारहवीं का परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती निशा परमार ने बताया कि नॉन मेडिकल में कनक वर्मा ने 97.2% अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया।

आशीष राजपाल ने 94%, मानिक चौहान ने 94%, मनस्वी पाल ने 93.4% , आयुष शर्मा ने 93.2%, ईशांक अग्रवाल ने 91.4%, खुशी गर्ग ने 91.2%, अभिनव मिश्रा ने 91% और वेदांति गणपति ने 90.6% अंक लेकर स्कूल को गौरवान्वित किया।

इस प्रकार कुल 9 विद्यार्थियों ने 90 – 100% अंक प्राप्त किए तथा 30 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए।

आज विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल था जब विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त किए और इस तरह अंग्रेजी में 22 विद्यार्थी,फिजिक्स में 3 विद्यार्थी,केमिस्ट्री में 9 विद्यार्थी, बायोलॉजी में 9 विद्यार्थी,गणित में 7 विद्यार्थी , कंप्यूटर साइंस में 7 विद्यार्थी, फिजिकल एजुकेशन में 30 विद्यार्थी, अकाउंट्स में 3 विद्यार्थी, बिजनेस स्टडीज में 3 विद्यार्थी तथा इकोनॉमिक्स में 7 विद्यार्थी शामिल हैं।

प्रत्येक विषय में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:

कनक वर्मा ने अंग्रेजी में 99, केमिस्ट्री में 98, फिजिक्स में 95, कंप्यूटर साइंस में 99 अंक प्राप्त किए।

मानिक चौहान ने गणित में 98, मनस्वी पाल ने बायोलॉजी में 96, तानिया गुप्ता ने फिजिकल एजुकेशन में 100, खुशी गर्ग और आरची गर्ग ने अकाउंट्स में 95, तथा आशना बरेजा ने बिजनेस स्टडीज में 96 और इकोनॉमिक्स में 98 अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक महोदय डां नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग ने कक्षा के बारहवीं के विद्यार्थियों के अथक परिश्रम की सराहना की तथा सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles