20.4 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

सिरमौर पुलिस ने उज़्बेकिस्तान की महिला को बिना वैध दस्तावेजों के किया गिरफ्तार…

Ashoka time’s…24 january 26 

पुलिस थाना सदर नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें एक उज़्बेकिस्तान की महिला को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दिनाँक 22.01.2026 की रात्रि पुलिस थाना नाहन में 112 हैल्पलाईन से सूचना मिली कि शक्तिनगर से आगे कैंची मोड के साथ एक गाड़ी खडी है जिसमें एक लड़का व लड़की बैठे है। जिस पर पुलिस ने मौक पर जाकर हालात तस्दीक किये । दौराने तस्दीक लिंक रोड जोगनवाली नाहन में एक गाडी न0 UP16EF-7194 सडक किनारे नाली में एक तरफ धंसी हुई मिली जिसको चैक करने पर गाडी की चालक सीट पर एक व्यक्ति बैठा था जिसने पूछने पर अपना नाम सैफ क्वेजिलबाश पुत्र स्व0 श्री आघा अब्बास कासिम क्वेजिलबाश निवासी फ्लैट नं0-901, टावर नं0 1, जे, पी0 कोर्ट, वीटीसी, ग्रेटर नोइडा, जिला गौतम बुद्ध नगर , उत्तर प्रदेश व साथ वाली सीट में एक महिला बैठी थी जिसने पूछने पर अपना नाम कखग निवासी उज़्बेकिस्तान बतलाया। तस्दीक के दौरान उपरोक्त महिला के पास भारत का विजा व वैध पासपोर्ट नहीं पाया गया ।

इस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 14 Foreigners Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles