19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर का बेटा पीजीआई में लड़ रहा ज़िन्दगी की जंग… परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Ashoka time’s…19 August 23 

जिला सिरमौर का बेटा दुर्घटना में घायल पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी से जंग लड़ रहा है। वही वैभव के इलाज में परिजनों की जमा पूंजी तक लग गई है। ऐसे में परिजनों के पास अब इतने पैसे नहीं है कि वह वैभव का उपचार करवा सके।

बता दे, नाहन तहसील के गांव पालियों निवासी वैभव जब बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था तो अचानक ही उस पर पेड़ गिर गया। जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गया था जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया।

लेकिन यहां जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। यहां युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि वैभव का ऑपरेशन होना है परंतु उसकी मां और भाई की बेबसी इस कदर है कि वह इसके लिए पैसे नहीं जुटा पा रहे हैं। बता दें कि वैभव के सिर से उसके पिता का साया पहले ही उठ चुका है।

ऐसे में BPL परिवार से संबंध रखने वाले इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वही वैभव की मां और भाई ने अब लोगों से वैभव की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। अगर आप भी वैभव की मदद करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए अकाउंट नंबर पर सहायता दे सकते हैं।पेटीएम 7590042377अकाउंट नंबर 4008000401623585 IFSEPUNB0113910

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles