15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सर्पदंश से 39 वर्षीय यशपाल की दर्दनाक मौत 

एसडीएम संगड़ाह ने जारी करवाई 25 हजार की तुरंत राहत

Ashoka time’s…31 July 24 

संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अरलू के 39 वर्षीय यशपाल उर्फ चिंटू पुत्र सुंदर सिंह की जहरीले सांप द्वारा काटे जाने के बाद मृत्यु हो गई। स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यशपाल इसी क्षेत्र के गांव चोकर में किसी के घर पर मजदूरी करता था, जहां उसे सांप ने काटा। संगड़ाह अस्पताल लाए जाने पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को संगड़ाह में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंपा गया। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, सिरमौर जिला प्रशासन अथवा की ओर से मृतक के आश्रितों को 25000 की तुरंत राहत राशि जारी की जा चुकी है। गौरतलब है कि, क्षेत्र में जहरीले सांपों के काटने से पहले भी लोगों की जान जा चुकी है और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार संगड़ाह अस्पताल में सांप के काटने एंटी वीनम दवा का प्रयाप्त स्टाक मौजूद हैं।

विधायक सुखराम चौधरी ने रोपे पौधे वन समितियां को बांटी छतरी और पानी की बोतलें …

शिमला में BDO. एसोसिएशन की बैठक आयोजित…गौरव धीमान बने प्रदेश महासचिव…..

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles