19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सनसनीखेज….22 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या… आरोपी फरार

Ashoka time’s…7 December

हिमाचल के कुल्लू जिला में एक22 वर्षीय प्रवासी महिला की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार युवती अपने पति के साथ सेल्समैन का काम करती थी। 5 दिनों पहले जब आरोपी पति कमरा बंद कर घर जा रहा था तो पड़ोसियों ने पूछा कि उसकी बीवी कहां है। आरोपी ने पड़ोसियों को यह कहकर गुमरहा कर दिया कि वह उससे पहले ही यहां से जा चुकी है। वह खुद भी कुछ समय के लिए अपने घर वापस जा रहा है।

घर में शव के मिलने का अंदाजा तब लगा जब पड़ोसियों को घर से  दुर्गंध आने लगी। इसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। 

कुल्लू के एसपी गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती का गला रेत कर हत्या की गई है। आरोपी हत्या के बाद फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles