12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित भाई ने गंवाई जान…दुखद सड़क हादसा

Ashoka Times….19 November 2024

हिमाचल प्रदेश में बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है जहां पर पति-पत्नी सहित छोटे भाई की मौत दुर्घटना में हुई है।

प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-गरीमा मार्ग पर एक कार लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में चालक विजय कुमार (44) पुत्र धर्म चंद्र निवासी गांव संचूई, उनकी पत्नी तृप्ता देवी (35) और विजय कुमार के छोटे भाई कमलेश (36) शामिल हैं। यह परिवार सोमवार रात को अपने रिश्तेदार के घर में शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वापस घर लौट रहा था। वही दो अन्य लोग इस पूरे सड़क हादसे में गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles