13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय की मौत…मामले की छानबीन

परिजन ने जताई हत्या की आशंका…

Ashoka time’s….27 December 23

नादौन-भरमोटी सड़क पर भरमोटी चौक के पास मंगलवार देर रात 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना देने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बयान दिया है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है।

इस घटना को लेकर परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को घटना की सूचना देने वाली व्यक्ति का कहना है नादौन भरमोटी सड़क पर भरमोटी चौक के पास मंगलवार देर रात 38 वर्षीय रवी कुमार वार्ड नंबर छह निवासी अपने घर की ओर पैदल जा रहा था कि कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची परंतु सुभाष शर्मा नामक व्यक्ति उसे अपनी गाड़ी में अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस को बिहार निवासी सुभाष शर्मा नामक व्यक्ति जोकि एक चालक है द्वारा इस घटना की सुचना एवं शिकायत दी गई कि नादौन भरमोटी सड़क पर भरमोटी चौक के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा है जिसे अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया है।

थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक युवक दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सिविल हॉस्पिटल में कोरोना वायरस के टैस्ट फिर शुरू….पढ़ें क्या है पूरा मामला

दर्दनाक सड़क हादसा…चार लोगों की मौत 

राजनीति शास्त्र,राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय पहुंचे रामानंद सागर…

निष्पक्ष जांच के लिए DGP संजय कुंडू को हटाने के निर्देश…

शिविर में 120 लोगों ने करवाई नेत्र व स्वास्थ्य की जाँच….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles