संगड़ाह में विद्युत मंडल सहित डेढ़ दर्जन संस्थान बंद करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को घेरा..
भाजपा संगड़ाह मंडल ने सड़कों की खस्ता हालत व एक भी नया संस्थान खुलने का मुद्दा भी उठाया
Ashoka time’s…29 july 26
संगड़ाह। भाजपा संगड़ाह मंडल इकाई ने सुक्खू सरकार द्वारा बंद किए गए संगड़ाह में विद्युत विभाग के मंडल व उपमंडल कार्यालय सहित डेढ़ दर्जन के करीब संस्थान चौथे साल में भी दोबारा न खुलवाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार की कड़ी पर तंज कसे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा व संगड़ाह मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह आदि ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक एवं पीसीसी अध्यक्ष से पूछा कि, चार साल में उन्होंने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कौन सा नया काम किया। उन्होंने कहा कि, विनय कुमार व उनके पिता बतौर विधायक करीब 44 साल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य उच्च मार्ग से भी वंचित लोक निर्माण मंडल संगड़ाह की बदहाल सड़कों पर हर साल वाहन हादसों में दो दर्जन के करीब लोग जान गंवा रहे हैं। भाजपाइयों ने कहा कि, 8 करोड़ के नौहराधार-चूड़धार मार्ग सहित जिन परियोजनाओं के विनय कुमार उद्घाटन की तैयारी में उनके लिए बजट पूर्व की भाजपा प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया गया था।

