12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

पुराने मुद्दों के साथ भाजपा ने ली नई नगर परिषद शपथ…

animal image

पुराने मुद्दों के साथ भाजपा ने ली नई नगर परिषद शपथ…

Ashoka Times…29 July 2026

लंबे इंतजार के बाद आखिर पांवटा साहिब नगर परिषद निर्मल कौर ने बतौर अध्यक्ष और इंद्रजीत सिंह मीक्का ने उपाध्यक्ष ने शपथ ग्रहण की स्थानीय एसडीएम द्विज गोयल ने पद एवं गोपनीयता की सकत शपथ दिलाई।

 

बताते चलें कि निर्मल कौर दूसरी बार नगर परिषद की अध्यक्ष बनी जबकि पहली बार आजाद रह कर आए इंद्रजीत सिंह मिक्का ने भाजपा को समर्थन दिया और उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया। यह लगातार पांचवीं बार है जो पांवटा साहिब नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हुआ है। नगर परिषद चुनाव में भाजपा को 13 में से सिर्फ 4 सीटों पर विजय हासिल हुई थी। जोड़- तोड़ के गणित में भाजपा ने चार निर्दलीयों का समर्थन हासिल है और नगर परिषद बनाने में सफलता हांसिल की। बुधवार शाम को रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम द्विज गोयल ने निर्मल कौर और इंद्रजीत सिंह मीका को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आपको बता दे की इस बार भी लगभग सभी पुराने मुद्दों पर भाजपा द्वारा शपथ ली गई पत्रकारों द्वारा पूछे गए जल भराव, लाइट बंद सड़कों की दुर्दशा पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सभी मुद्दों पर काम शुरू हो जाएगा।

वहीं दूसरी और नगर परिषद के पास बजट नहीं है कि वह जल भराव लाइट और दूसरे कामों को फिलहाल कर पाए जब तक नगर परिषद के पास बजट नहीं आएगा तब तक वह पांवटा साहिब की समस्याओं का हल नहीं निकाल पाएगी।

वही नव नियुक्त उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का के सामने भी वार्ड नंबर 9 में समस्याओं का अंबार है । सबसे बड़ी समस्या है कि नेशनल हाईवे से लेकर गुरुद्वारा कृपाल शिला तक सड़क निर्माण करना यह पूरे शहर की सबसे बड़ी और चौड़ी सड़क है। जो पिछले 15 वर्षों से अपनी दुर्दशा पर रो रही है। वार्ड नंबर 9 के लोगों को इंद्रजीत सिंह मीका से काफी उम्मीदें हैं।

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल कौर ने पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब देते हुए हुए बताया कि बजट की कमी है लेकिन जल्दी ही बजट लाया जाएगा और पावटा साहिब की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles