9.9 C
New York
Sunday, November 8, 2026

संगड़ाह महाविद्यालय में विकसित भारत नशा मुक्त युवा अभियान के तहत प्रतियोगिताएं….

संगड़ाह महाविद्यालय में विकसित भारत नशा मुक्त युवा अभियान के तहत प्रतियोगिताएं….

Ashoka time’s…22 july 26

संगड़ाह। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में भारत सरकार के “विकसित भारत हेतु नशा मुक्त युवा” अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ के प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों, प्रभावशाली नारों एवं प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली के महत्व तथा नशा-मुक्त भारत के निर्माण का सशक्त संदेश दिया।

प्रतियोगिता के परिणाम:

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान: प्रेरणा
• द्वितीय स्थान: रीतिका
• तृतीय स्थान: अखिल
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान: लता
• द्वितीय स्थान: अंजलि
• तृतीय स्थान: रचना
भाषण प्रतियोगिता
• प्रथम स्थान: दीक्षा ठाकुर
• द्वितीय स्थान: अंशिका पुंडीर
• तृतीय स्थान: तमन्ना
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने “नशा मुक्त भारत” के निर्माण तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles