
पुलिस थाना रेणुका जी मे सड़क अवरुद्ध करने पर 03 मामले दर्ज…
Ashoka time’s…22 july 26
1. दिनांक 21.07.2026 को पुलिस थाना रेणुका जी में गश्त के दौरान जब जटोन रोड स्थित हुक्मी मोड़ के पास पहुंची तो मौके पर सड़क पर लगभग दो टीपर रेत एवं बजरी फैली हुई पाई गई । इससे सड़क आंशिक रूप से अवरुद्ध थी तथा वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस की पूछताछ में उक्त रेत-बजरी राम सिंह निवासी गांव बान्दल, डाकघर भाटगढ़, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर की पाई गई। जिसपर पुलिस थाना रेणुका जी मे मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

