15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास एकमात्र लक्ष्य- विनय कुमार

लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए ईमानदार प्रयास करें अधिकारी

Ashoka time’s…24 December 23 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विनय कुमार आज उनके गृह विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुका जी पहुंचे जहां जगह-जगह पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित स्वागत किया। विनय कुमार सीधे मां श्री रेणुका जी और भगवान परशुराम के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इसके उपरांत दादाहु में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र का विकास उनका एकमात्र लक्ष्य है और वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे तीसरी बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भेजा है जिसके फल स्वरुप आज उन्हें प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का पद मिला है।

विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उन्हें प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का भी आभार जताया। इसी बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी स्मरण किया जिनके कार्यकाल में वह मुख्य संसदीय सचिव बने और रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिली।

विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और जितने भी विकास के कार्य है उन सब को स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से भली भांति अवगत है और उनका प्रयास रहेगा कि समय-समय पर क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की जाए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य यशपाल चौहान तथा रेणुका विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विनोद जिंटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विनय कुमार को इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने सम्मानित किया जिनमें रेणुका विधानसभा के सातों जोन अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी व कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आम लोग शामिल हैं।

इससे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने सर्किट हाउस नाहन में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन से लोगों को बहुत सी अपेक्षाएं रहती है। इन्हें पूरा करने के लिए सभी अधिकारी समर्पण भाव, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को समय पर मिलना चाहिए। अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों की सेवा करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इसे सुनिश्चित बनाने के लिए वह नियमित तौर पर लोगों के बीच विशेष कर अपनी विधानसभा क्षेत्र में रहकर हर व्यक्ति के दुख दर्द और समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय बहादुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द परमार, अध्यक्ष कांग्रेस मंडल रेणुका जी तपेन्द्र चौहान, रैणुका विधान सभा के प्रभारी विनोद जिंटा, महामंत्री कांग्रेस मंडल मित्तर सिंह तोमर, पीसी सी सदस्य यशपाल, अध्यक्ष पंचायत समिति तेजेन्द्र तोमर, महिला विंग अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, यूंका अध्यक्ष अजय भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कांग्रेस पदाधिकारी एवम् पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

चार छात्राएं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित….

सिरमौर में नववर्ष पर स्थानीय अवकाश घोषित…उपायुक्त सुमित खिमटा

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संगड़ाह के अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा  का निधन….

RTO पांवटा ने किए 3 लाख के चालान… पढ़ें किन वाहनों पर सख्ती….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles