14.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

शिवपुर में दर्दनाक सड़क हादसा…ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

Ashoka time’s…14 November 25

13 नवंबर 2025 को गांव शिवपुर के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मनीष कुमार (नवादा निवासी) की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने स्थिति देखी तो ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पड़ा।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मौके पर बहुत देर से पहुँची, जिसकी वजह से लोगों में नाराज़गी और बढ़ गई।
इसी गुस्से के चलते ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया।

लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार तेज़ रफ़्तार वाहन खतरनाक बन चुके हैं, लेकिन पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं कर रही।

इस बीच पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। पुलिस थाना पुरुवाला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles