13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

व्यक्ति से नशीली शीशियों सहित कुल 03 स्ट्रिप्स में कुल 72 नशीले कैप्सूल बरामद….

Ashoka time’s…19 December 25

दिनांक 18/12/25 को SIU नाहन जिला सिरमौर की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब कालाआम्ब सब्जी मण्डी के पास में मौजूद थी तो मुखबर खास से सूचना मिली कि रवि कुमार पुत्र श्री शेर सिंह निवासी गांव कालाआम्ह, आफिसर क्लोनी डेरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अम्बाला, हरियाणा का रहने वाला है। जो काफी समय से नशीले कैप्सूल व नशीली दवाईयां बेचने का धंधा मोगी नन्द्र व काला आम्बू में करता है तथा आज अपनी गाड़ी नम्बर HR04L-6828 GRAND VITARA में मोगीनन्द से कालाआम की तरफ किसी को नशीली दवाईयां सप्लाई करने जा रहा हैं।

जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 02 नशीली शीशियों, सहित कुल 03 स्ट्रिप्स में कुल 72 नशीले कैप्सूल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध पुलिस थाना काला अम्स में ND&PS Act के तहत मुक़दमा दर्ज कर आरोपी को आज दिनांक 19/12/25 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।जहां से उसे दिनांक 22/12/25 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles