15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

विशिष्ट शिविर में सीखे कौशल जीवंतपर्यंत उपयोगी रहेगा- पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा

Ashoka time’s…15 February 24 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय विशिष्ट आवासीय शिविर का समापन एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम द्वारा किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज चांडक ने बताया कि 09 फरवरी से 15 फरवरी तक चले उस शिविर में कुल 80 स्वयंसेवियों की उपस्थित रही।

प्रथम दिवस प्रो अमरसिंह चौहान के आतित्थ में रंगारंग कार्यक्रम में उद्‌घाटन के पश्चात् रियासतकालीन अमर हास्टल की लाईब्रेरी का जीर्णोद्वार किया। द्वितीय दिवस बनोग क्षेत्र, तृतीय दिवस सिरमौरी धाम में महत्त्व भूमिका, चतुर्थ दिवस आस्था संस्था द्वारा चलाये गये प्रयासों, पंचम दिवस गोद लिये गये गांव सैन की सैर व चब्बाह में सेवा कार्य किये पंचम दिवस आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ट्रेनिग ली। विभिन्न दिवसों को आयोजित सांस्कृतिक संध्यों में सिरमौरी लोक गायन, नृत्य, नाटक व परंपराओं को जीवंत किया। विभिन्न तकनीक सत्रों में श्री सुनील कमल, श्री सोमदत, श्री विवेक अरोडा, श्री शिवराज सिंह, श्री शैलश सैनी, श्री राजीव बंसल, श्री प्रदीप शर्मा, श्री राजन शर्मा व श्री सत्येन्द्र ठाकुर ने स्वयंसेवियों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यकम अधिकारी लक्षिता ने बताया कि बेस्ट केम्पर प्रवेश व जयश्री रहे तथा निशांत, वंदना, सिमरन, सुमन, हर्ष, आयुष, आकाश कमशः भोजन व्यवस्था, रिपोर्ट लेखन, गायन, मंनोरजन, फोटोग्राफी, अनुशासन व मेमोरी श्रेणी में प्रथम रहें। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिरमौर पुलीस अधीक्षक श्री रमन कुमार मीणा ने स्वयंसेवियों द्वारा किये गये सेवा कार्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व कौशल की प्रशंसा करते हुए भारत निर्माण में एन एन एस की भूमिका को स्पष्ट किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री प्रेमराज भारद्वाज ने रियासतकालीन अमर हास्टल लाईब्रेरी के कायाकल्प व सेवाकार्य हेतू साधुवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारी डॉ पंकज चांडक ने उपस्थित मुख्य अतिथि श्री रमन कुमार मीणा, विशिष्ट अतिथि श्री अमर‌सिंह चौहन, श्री सुनील कमल, श्री शिवराज सिंह, श्री राजन शर्मा, श्री शैलाश सैनी, उप प्रधान श्री सत्येन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ आचार्य उत्तमा पांडे, श्री नीलकांत सहित समस्त महाविद्यालय कर्मचारी व सभी पत्रकारों व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना समृद्ध भारतीय गुरू-शिष्य परम्परा का प्रतिबिंब -एल.आर. वर्मा

पांवटा साहिब में बदमाश बेखौफ…गाड़ी का शीशा तोड़ चुराने का किया प्रयास…

सिरमौर जिला के पांच अस्पताल तथा पांच स्कूल भवन रेट्रोफिटिंग तकनीक से होंगे मजबूत-एल.आर. वर्मा…

शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी तभी बनेगा देश विश्व गुरु…. हरविंदर

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles