15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

लापता व्यक्ति का कथित सिर लेकर आए आवारा कुत्ते, यहां मची लोगों में दहशत….!

Ashoka Times….17 जनवरी 24 हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक बेहद भयानक दृश्य देखने को मिला कुछ आवारा कुत्ते एक नरमुंड को लेकर पंचायत में घुस आए जिसके बाद चारों ओर दहशत का माहौल पैदा हो गया।

जिले के एक गांव में उस समय ग्रामीण दहशत में आ गए, जब एक कुत्ता नरकंकाल की खोपड़ी (सिर) लेकर गांव में पहुंचा. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामला पच्छाद पुलिस थाना के अंतर्गत सादनाघाट पंचायत के चंडोग माणु गांव का है. मंगलवार को सामने आए इस मामले की पुलिस देर शाम तक जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार मामला संज्ञान में आते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के उपप्रधान को दी. उपप्रधान ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची. पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने से गांव के 60 वर्षीय प्रेम दत्त लापता है, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में 6 नवम्बर 2023 को दर्ज करवाई थी. यह बात पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगी कि नर कंकाल की यह सिर किसका है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि यह गांव से लापता प्रेम दत्त का हो सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बकरास में उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगा “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम

संगड़ाह कार हादसे में गई 19 वर्षीय विशाल की मौत… 

ददाहू बाईला में दर्दनाक सड़क हादसा… शिक्षक गंभीर घायल

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles