भाजपा नौहराधार व संगड़ाह मंडल ने शोक जताया…
Ashoka time’s…28 Feburary 26
संगड़ाह। विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लाना चेता के सक्रिय कार्यकर्ता पंकज नेगी के निधन पर भाजपा नौहराधार व संगड़ाह मंडल ने शोक जताया।
बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे 52 वर्षीय पंकज नेगी का आईजीएमसी शिमला व पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज चल रहा था। गत रात्रि उनका निधन हो गया और आज शनिवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा मंडल पदाधिकारी विजेंद्र शर्मा, भरत भूषण, दिनेश, सुरजीत, बृजेश, सुनील गोसाईक व मनोज आदि ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई।

