12.3 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

लगातार हादसों के बाद ट्रालों पर सख्ती की शुरुआत की उम्मीद…

लगातार हादसों के बाद ट्रालों पर सख्ती की शुरुआत की उम्मीद…

Ashoka Times…24 august 2026

पाँवटा साहिब में ट्रालों की बेतहाशा आवाजाही और लगातार सामने आ रहे हादसों को लेकर आज पुनः SDM पाँवटा साहिब द्विज गोयल के समक्ष गंभीरता से मामला उठाया।

जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता संयम गुप्ता व युवा मोर्चा के चरणजीत चौधरी ने बताया कि बैठक में साफ तौर पर मांग रखी गई कि—

• ट्रालों की निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन करवाया जाए।

• पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रालों की नियमित और प्रभावी निगरानी की जाए।

• बद्रीपुर–जम्बू खाला–पुरुवाला मार्ग पर ट्रालों की नो-एंट्री सुनिश्चित की जाए।

इस पर SDM महोदय ने बद्रीपुर से पुरुवाला मार्ग पर ट्रालों की नो-एंट्री और निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन को लिखित निर्देश जारी करने पर बात हुई।

यह सिर्फ एक मांग नहीं है—यह पाँवटा साहिब की सड़कों पर आम लोगों की जिंदगी की सुरक्षा का सवाल है।

अब देखना यह है कि इन निर्देशों का जमीन पर कितना सख्ती से पालन होता है।

हादसे रुकने चाहिए, रास्ते सुरक्षित होने चाहिए।

बता दें कि पिछले 1 महीने में एक दर्जन से अधिक ट्रालों के द्वारा हादसे किए गए । जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है और कईं घरों दीवारों को नुकसान पहुंचाया है और कईं को हादसे के दौरान गंभीर चोटें आई है। बता दे की लगातार हादसों के बावजूद भी सख्त कार्रवाई धरातल पर देखने को नहीं मिली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles