पांवटा अनियंत्रित वाहन ने गैस एजेंसी गाड़ी और स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर…
Ashoka time’s…25 August 26
पांवटा साहिब। रामपुर घाट में गैस एजेंसी के बिल्कुल बाहर मंगलवार को एक भयानक सड़क हादसा सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित वाहन ने गैस एजेंसी की गाड़ी और एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर यह भी चर्चा है कि वाहन चालक की तबीयत बिगड़ने या दौरा पड़ने की वजह से वाहन अनियंत्रित हुआ हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी स्थिति कैसी है, इसकी जानकारी सामने आने का इंतजार है। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

