13.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला’’ बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत 

Ashoka time’s…25 November 23 

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले को इस बार ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला बनाने के जिला प्रशासन के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा रेणुका जी मेले के अवसर पर स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। रेणुका मेले में इस बार सिंगल यूज प्लास्टिक सहित नॉन बायोडिग्रेडेबल पदार्थों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया है। 

मेले के दौरान स्वच्छता बनाये रखने के लिए करीब 100 अस्थायी शौचालय स्थापित किये गये हैं ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को असुविधा न हो और प्रदूषण भी न फैले। इसी प्रकार मेले के दौरान साफ सफाई के लिए समुचित संख्या मंे सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा का कहना है कि हम सबका दायित्व हैं कि अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले को स्वच्छता की दृष्टि से वातावरण के अनुकूल बनाया जाये। हमने प्रयास किये हैं कि इस बार ‘श्री रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त’’ बनाया जाये। हम अपने प्रयास में काफी हो सफल हो रहे हैं। हम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपेक्षा करते हैं कि सभी लोग प्लास्टिक और नॉनबायोडिग्रेडेबल पदार्थों का इस्तेमाल न करें।

रेणुका जी मेले के दौरान ठोस कूड़ा जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक मुख्य रूप से शामिल है के निस्तारंण पर विशेष बल दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार के कूड़े को जलाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मेला अवधि के दौरान सभी दुकानदारों को कूड़ा डालने के लिए बैग दिये गये हैं जिसमें सभी दुकानदारों को अपना ठोस कूड़ा इसमें डालने के लिए कहा गया है।

मेला परिसर के समीप एक ‘‘वैस्ट बैंक’’ बनाया गया है जहां पर मेला क्षेत्र से एकत्रित होने वाले कूड़े को इकटठा किया जा रहा है जिसे बाद में निस्तांतरण के लिए नाहन अथवा अन्य स्थान पर भेजा जायेगा।

मेला क्षेत्र में साफ सफाई और प्लास्टिक कचरा को नियंत्रित करने के लिए वालंटियरों की तैनाती भी की गई है। इस कार्य में ‘‘वेस्ट वारियर एनजीओ’’ का सहयोग लिया गया है। यह संस्था रेणुका मेले के अवसर पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। स्थानीय गणेश स्वयं सहायता समूह का भी इसमें योगदान लिया जा रहा है। इसके अलावा स्वच्छता के दृष्टिगत कई अन्य वालंटियर भी तैनात किये गये हैं।

युवती के साथ दुराचार व अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल… मामला दर्ज 

अनियंत्रित हो बोलेरो कैम्पर गहरी खाई में गिरी…दो की दर्दनाक मौत अन्य घायल 

केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं पंचायतों के निवासी

जनसुविधा के लिए श्री रेणुका जी मेले में अस्थायी आधार शिविर स्थापित

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles