12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए द स्कॉलर्स होम स्कूल के शतरंज के खिलाड़ी

Ashoka Times….30 October 2024

स्कूल प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने बड़े ही गर्व के साथ बताया कि शतरंज प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर में हुई जिसमें स्कूल के चिराग फांडा और अभिषेक गुप्ता ने भाग लिया। चिराग फांडा ने अंडर-19 कैटेगरी में बेहतरीन शतरंज खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम दर्ज करवाया। अभिषेक गुप्ता ने भी अपनी सूझबूझ से अंडर-17 कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर स्कूल का मान बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग तथा सभी अध्यापकों ने दोनों खिलाड़ियों के इस अथक परिश्रम पर उन्हें प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों की इस ऊंचाई तक जाने का श्रेय शतरंज कोच आशीष ठाकुर व प्रवीन कुमार को दिया गया।

विद्यार्थियों के कोच के अतिरिक्त स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक (HOD) डॉ कुलदीप कुमार बतान, रोहित शर्मा, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, सुधीर कुमार, अमित कुमार एवं भगवंत सिंह को भी हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles