15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने स्कूली बच्चों को सिखाईं आपदा प्रबंधन की तकनीकें….

Ashoka time’s…23 December 23

राज्यव्यापी स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम (SSP) के अंतर्गत आज जिला सिरमौर के नाहन शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हरिपुरखोल में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चौदहवीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, कंपनी- नालागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में स्कूली बच्चों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ को स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम (SSP) के अंतर्गत आपदा -जागरूकता एवं विभिन्न प्रकार की सुरक्षात्मक तकनीकें तथा प्राथमिक चिकित्सा उपचार, खोज एवं बचाव संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यालय प्रधानाचार्या, सुदर्शन कौर ने बताया कि इस तरह के आपदा-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे कि बच्चों व स्कूली स्टाफ को किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति एवं आपदा आने पर तुरंत सुरक्षात्मक प्रतिक्रिया अपनाएं जाने पर मदद मिल सके ताकि उस से होने वाले जान व माल के नुकसान को कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि स्कूल की आपदा प्रबंधन योजना ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन में अपलोड कर दी है तथा समय-समय पर स्कूल में आपदा विषय पर मौक अभ्यास भी करवाए जाते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन उपरांत बेहतर आपदा तैयारी एवं सुरक्षा प्रतिक्रिया हेतु चौदहवीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, नालागढ़ से उप -निरीक्षक, मनोज कुमार एवं उनकी अन्य 14 सदस्यीय टीम द्वारा स्कूल प्रशासन/स्टाफ को प्राथमिक उपचार किट एवं आपदा जन- जागरूकता सामग्री भी भेंट की गई।

इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उपायुक्त कार्यालय परिसर, नाहन से आपदा समन्वयक, राजन कुमार शर्मा व अरविंद चौहान मौजूद रहे व इस कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, हरिपुरखोल- सुदर्शन कौर ने बताया कि इस एकदिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 156 विद्यार्थी व 11 स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

उन्होंने आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ,

नाहन एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की समस्त टीम का स्कूल पधारने पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles