15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बेचड का बाग में किया आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम…

Ashoka time’s…13 फरवरी 24

जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमेलराइजेशन कार्यक्रम (5 फरवरी से 17 फरवरी 2024) के अंतर्गत आज नवें दिन नाहन उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बेचड का बाग में आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी, निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय, स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं आम जनता सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बेचड का बाग के समस्त छात्र-छात्राओं तथा शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव, एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां भूकंप से पूर्व, दौरान एवं बाद में किए जाने वाली क्रियाओं जैसे कि रुको झुको एवं ढको, प्राथमिक बचाव एवं उपचार, क्षमता निर्माण, तीव्र रक्त को नियंत्रित करने वाली तकनीको तथा सीपीआर एवं अग्नि सुरक्षा एवं आधुनिक स्ट्रेचर बनाने की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से आमजन को बताया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 195 के लगभग लाभार्थियों ने भाग लिया जिसमें कि विद्यालय के शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ, विद्यार्थीयों, स्वयंसेवकों, स्थानीय जनता तथा अन्य स्टाफ शामिल था।

इस अवसर पर एनडीआरएफ टीम, विद्यालय स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त स्थानीय प्रशासन/राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

28वीं वीर शिवाजी उत्तर भारतीय क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू…अवनीत और गुरविंदर रहे मुख्य अतिथि….

सिरमौर के एसएमसी शिक्षक अनिश्चितकालीन पेनडाउन हड़ताल पर..

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक होगा पंजीकरण…

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आयें युवा-सुमित खिमटा*

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles