7.6 C
New York
Saturday, November 14, 2026

राजकीय महाविद्यालय ददाहू में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित….

निशा ने भाषण और मनीष ने मॉडल स्पर्धा ने करी जीत हासिल…

animal image

Ashoka time’s….15 December

animal image

श्री रेणुका जी राजकीय महाविद्यालय ददाहू में सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में थाना रेणुका के एएसआई संजीव ठाकुर आमंत्रित किया गया।

एएसआई संजीव ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न काननों की जानकारी भी दी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नीलम कुमारी विशेष रूप से मौजूद रही।

AQUA

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा विषय को लेकर कई स्पर्धाएं भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में निशा, श्वेता और मीरा, नारा लेखन में मनिता, रेखा देवी व अंजना ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। मॉडल स्पर्धा में मनीष पहले, रोहित दूसरे और लक्ष्मी चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला स्पर्धा में मीरा ठाकुर ने पहला, लक्ष्मी चौहान ने दूसरा और अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य दिनेश कुमार, रमेश कुमार, लिपिक सुरेंद्र कुमार, सुमित शर्मा, सीएससीए अध्यक्षा शबनम, उपाध्यक्ष रोहित, महासचिव निकिता सहित 220 विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles