10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

रसोईघर में भड़की आग…चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

Ashoka time’s…30 September 23 सराहां

पच्छाद उपमंडल की जयहर पंचायत के एक घर में गैस सिलिंडर में लीकेज से रसोईघर में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जयहर पंचायत के चाकली गांव में वीरवार को घर में किसी आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोग रसोईघर में खाना पका रहे थे। इसी बीच गैस सिलिंडर लीक हो गया और देखते ही देखते अचानक आग लग गई।

परिवार के लोग रसोई घर से बाहर भागे। जबकि, चार साल का नमन पवार अंदर ही फंस गया। चंद मिनटों में रसोई घर में आग की लपटें तेज हो गईं। परिजनों ने जब बच्चे को अपने बीच नहीं पाया तो पिता नेकराम रसोई घर की ओर भागे। उन्होंने आग के बीच से नमन को बाहर तो निकाला लेकिन तब तक वह 90 फीसदी से ज्यादा झुलस चुका था।

परिजनों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की रास्ते में मौत हो गई। उधर, पुलिस थाना पच्छाद प्रभारी सराहां मदन सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अस्पताल में जाकर परिवार के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

566 ग्राम चरस के साथ दुकानदार गिरफ्तार…

विश्व हार्ट दिवस: श्री साई कार्डिएक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब द्वारा आयोजित “हेल्थ टॉक शो “

पहलवान अंकुश रहे माली कुश्ती के विजेता, पांवटा साहिब के जसवीर सिंह ने दी कड़ी टक्कर…

पोषण माह के अन्तर्गत मां और बच्चों को किया जागरूक… शुरू हुआ अभियान 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles