12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मंत्री जी ये क्रेशर हमारी फसलें तबाह कर रहा है…मुगलांवाला-करतारपुर में लगे क्रेशर का विरोध

Ashoka Times…4 फरवरी 24 पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के मुगलांवाला करतारपुर में एक क्रशर जो नियमों को पूरी तरह से ताक पर रखकर चलाया जा रहा है इसकी शिकायत राजस्व मंत्री के सामने ग्रामीणों ने की है ग्रामीणों ने गुहार लगाते हुए कहा कि मंत्री जी हमारी फसलों को क्रेशर से उड़ने वाली धुल ने तबाह कर दिया है कुछ कीजिए।

राजस्व विभाग के मंत्री जगत सिंह नेगी एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मुगलां वाला करतारपुर में खेती करने वाले मुस्ताक अली ने खुले मंच से क्रेशर प्रबंधन पर आरोप लगाया कि क्रेशर से उड़ने वाली धूल उनके खेतों को उनके वृक्षों को पूरी तरह से तबाह कर रही है । इस दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने माइनिंग ऑफिसर से पूछा की क्या क्रेशर वाले धूल ना उड़े इसके लिए पानी का इस्तेमाल नहीं करते हैं तभी ग्रामीण मुस्ताक अली ने बताया कि क्रेशर में किसी तरह का कोई भी पानी इस्तेमाल नहीं किया जाता जिसके कारण आसपास के कई किलोमीटर के क्षेत्र में धूल उड़ती है खेत खलिहान खराब हो रहे हैं और लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

फिलहाल मंत्री साहब ने माइनिंग ऑफिसर को मौके का निरीक्षण करने के लिए आदेश दिए हैं बता दे की मुस्ताक अली जो की तकरीबन 5 बीघा जमीन है जो सरकार ने उन्हें दी थी।

बता दे 30 जनवरी को भी ग्रामीणों ने इस क्रेशर को लेकर एसडीएम गुंजित चीमा को शिकायत सौंपी थी जिसमें क्रेशर पर आसपास के खेतों में खड़ी फसलों को तबाह करने की बात कही गई थी मुगलवाला-करतारपुर में प्रेशर पर मशीनों से अवैध खनन करने के भी आरोप लगाए गए हैं अब देखने वाली बात यह है कि मंत्री द्वारा दिए गए आदेशों के बाद इस क्रेशर पर क्या कार्रवाई स्थानीय अधिकारी करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles