19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बेकाबू जीप की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत….

Ashoka time’s…8 june kullu 

बंजार उपमंडल के नए बस अड्डे के समीप बेकाबू जीप की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। 

मृतक महिला की पहचान निर्मला (42) पत्नी महिंद्र सिंह गांव नाली सोझा बंजार के तौर पर हुई है।

हादसा दोपहर बाद बिजली दफ्तर के समीप एक जीप चालक अपनी जीप (HP 66-4682) को पार्क कर बाहर उतरा व पत्थर लगाने लगा, इतने में जीप अचानक चल गई। चालक द्वारा जीप को रोकने की भरसक कोशिश की गई, लेकिन तेज रफ्तार जीप ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया और जीप कुछ दूर जाकर सड़क से नीचे बनी दुकानों की ओर पलट गई।

वहीं बेकाबू जीप से पैदल चल रहे महिला व पुरुष ने कूदकर अपनी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से बंजार अस्पताल ले जाया गया। बिगड़ती हालत को देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

वहीं शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यहां शादी के बाद देवरों के साथ रखने पड़ते हैं पत्नी जैसे संबंध…प्रथा या शोषण

सिरमौर में पैराग्लाइडिंग शुरू…एडवेंचर स्पोर्ट्स पर्यटन का नया अध्याय लिखा गया…

अवैध खनन करते दो टिप्परों से वसूला ₹47000 जुर्माना…

DC साहब सड़क बना दो…स्वर्गीय पति के मेडल ले लो…मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के हालात…क्या है पूरा मामला

अल्पसंख्यक समुदाय के 1413 लाभार्थियों में 36 करोड़ की राशि वितरित

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles