13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बाज नहीं आ रही फार्मा कंपनियां दूषित पानी छोड़ने से….Watch Video 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दे रहा खुली छूट…

Ashoka Times…7 June 2024

पांवटा साहिब के गोंदपुर स्थित फार्मा कंपनियां दूषित पानी छोड़ने से बाज नहीं आ रही है प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लगातार शिकायतों के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण कहा जा सकता है कि कंपनियों को कहीं ना कहीं विभाग की शय मिल रही है।

पांवटा साहिब के गोंदपुर स्थित कथित तौर पर फार्मा फोर्स कंपनी लगातार दूषित पानी खुले में छोड़ रही है जिसके कारण ग्रामीणों के मवेशी और खुद ग्रामीण भी बीमार पड़ रहे हैं। पांवटा साहिब की एक फार्मा कंपनी द्वारा छोड़े जा रहे दूषित पानी की वीडियो और फोन पर ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले भी इस कंपनी से दूषित पानी छोड़ा जा रहा था जिसके कारण ग्रामीणों के मवेशी बीमार पड़ रहे थे और मर भी रहे थे।

उधर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई मीडिया द्वारा यह मुद्दा उठाया गया लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांवटा साहिब द्वारा खानापूर्ति कर कर मामले को रफा दफा कर दिया गया।

 

उधर जब इस बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अतुल परमार से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस बार में कोई भी ठोस जानकारी नहीं दी और ना ही वह यह बता पाए की कंपनी द्वारा लगातार छोड़े जा रहे दूषित पानी को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा क्या कार्रवाई की गई है।

बता देंगे इससे पहले भी आधा दर्जन से अधिक फार्मा कंपनियां न केवल दूषित पानी जम्भूखाले में छोड़ रही थी बल्कि कंपनियों से निकलने वाला वेस्टेज भी फॉरेस्ट की जमीन पर डाला जा रहा था।

माजरा ब्लॉक….जिला योग ओलंपियाड में दूसरे वर्ष भी प्रथम स्थान प्राप्त….

शहीद सोहन सिंह को लोगों ने किया याद…

नहीं रूक रहा नदी नालों से अवैध खनन… 2 महीने में 9 लाख के चालान

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles