12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

फोरलेन निर्माण में बिजली चोरी करने वाले ठेकेदार पर लगाया 1.41 लाख का जुर्माना…

Ashoka time’s…5 January 24 

उपमंडल ज्वालामुखी में वीरवार को बिजली बोर्ड की ओर से बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। बिजली बोर्ड को अंदेशा था कि एनएचएआई के ठेकेदार की ओर से फोरलेन का काम जो किया जा रहा था उसमें बिजली चोरी की जा रही है। इस सूचना पर बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता करणवीर सिंह पटियाल की ओर से गंजू दा बाग नामक स्थान पर अपनी टीम सहित औचक निरीक्षण किया

जहां उन्होंने पाया कि एनएचएआई के ठेकेदार की ओर से निर्माण के दौरान बिजली की सीधी चोरी की जा रही है। मौके पर बिजली बोर्ड कर्मचारियों की ओर से संबंधित जगह की तस्वीरें भी खींची गई। वहां मौजूद पानी के भीतर रखी मोटर और बिजली की तार को जब्त कर इसकी सूचना ज्वालामुखी पुलिस को भी दी गई। ज्वालामुखी बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता करणवीर सिंह पटियाल ने बताया कि बोर्ड की ओर से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है। जिसमें उनके खिलाफ अवैध रूप से बिजली के इस्तेमाल करने पर 1, 41,380 रुपये जुर्माना लगाया गया है।

वहीं, इस जुर्माने की राशि को एक हफ्ते के अंदर भरने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस ठेकेदार द्वारा पिछले लगभग तीन महीने से गलत तरीके से बिजली चोरी करने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी जनता को ऐसी कोई भी गतिविधि के बारे में पता चलता है तो तुरंत उन्हें संपर्क करें। सूचना देने वालों की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी।

ट्रैवल एजेंट के साथ मारपीट… आरोपी फरार… मामला दर्ज 

बेसहारा बच्चों के लिए बनी सहारा “सुखाश्रय योजना” -विनय कुमार 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने पर 18 मार्च तक हाईकोर्ट ने लगाया स्टे…

मुख्यमंत्री का नाहन चैगान में 6 जनवरी को विशाल कार्यक्रम

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles