11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पेड़ में फांसी लगाकर दी अपनी जान… ग्रामीण दर्दनाक हादसे के सदमे में

Ashoka Times…5 July 23 Shobha 

श्री रेणुका जी ग्राम पंचायत बिरला के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तिरमली में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक व्यक्ति की पहचान बाबूराम 38 वर्षीय के तौर पर हुई है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बाबूराम तिरमली गांव में कई वर्षों से मेहनत मजदूरी का काम कर रहा था वही बुधवार को दोपहर बाद उसने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वह स्थानीय लोगों ने बताया है कि तिरमली गांव में एक साल में यह दूसरा हादसा पेश आया है।

बाबूराम के आत्महत्या करने से मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है मां ने जानकारी देते हुए बताया है कि पहले भी 16 वर्षीय एक बेटे की मौत हो गई थी बाबू राम ही एकमात्र सहारा था आज उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।बाबू राम ने आत्महत्या क्यों की है इसका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर ददाहू अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसों के कारणों का पता लग रही है।

346 ग्राम नशीले पदार्थ गांजा के साथ महिला को किया गिरफ्तार…

सड़क हादसे में महिला ने तोड़ा मौके पर ही दम…अन्य गंभीर घायल

14 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफतार …

खिलाडियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना खेल परिषद का मुख्य उद्देश्य-उपायुक्त

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles