Ashoka Times…30… November 2025
सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन ने पांवटा साहिब में पति पत्नी को 15:50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने फिरोज खान निवासी गांव भगवानपुर तह पांवटा साहिब जिला सिरमौर व उसकी पत्नी रजीया को 15.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आज आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

