13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब में तेंदुए की दस्तक,पढ़िए क्यों कर रहे तेंदुए शहरों का रूख…. 

 

Ashoka Times….21 November 2024

पांवटा साहिब में अब तेंदुए ने शहर की और भी रुख करने लगे हैं। बीते कल रात एक तेंदुआ बद्रीपुर के समीप वार्ड नंबर 2 कॉलोनी में एक तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसके बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है।

 

लोगों की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर अब पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहे है। अभी भी ये तेंदुआ शहर में ही मौजूद है। जिस कॉलोनी में तेंदुआ आया था। वो पूरा इलाका आबादी वाला हैं। इसके कारण लोगों में दहशत बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात कुत्ते भौंक रहे थे इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो उसमें बड़ा तेंदुआ साफ दिखाई दे रहा था उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि जल्दी ही तेंदुए को पकड़ा जाए ताकि लोगों का खौफ खत्म हो।

क्यों करते हैं शहरों का रुख….

वाइल्डलाइफ और वन विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार तेंदुए और इस प्रजाति के जितने भी जानवर होते हैं वह शहरों की ओर दो ही कंडीशंस में आते हैं । एक तो भोजन की तलाश में यानि तेंदुए आसान भोजन की तलाश में इंसानी आबादी के करीब आ जाते हैं. ये गिलहरी जैसे छोटे शिकार से लेकर पालतू कुत्तों तक का शिकार करते हैं।

इसके अलावा तेंदुए नए इलाके की तलाश में भी शहरी क्षेत्रों की तरफ आ जाते हैं। जाड़े के समय युवा हो रहे तेंदुए नए इलाके की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह प्रस्थान करते हैं.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles