13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बोरिंग मशीन चालक ने दो लोगों को कुचला, एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल…!

Ashoka Times…31 March 2024

पांवटा साहिब में बोरिंग मशीन चालक द्वारा अलग-अलग जगहों पर दो लोगों को रौंद दिया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है तो दूसरे की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बोरिंग मशीन चलाने वाले ड्राइवर द्वारा लापरवाही से गाड़ी को चलते हुए पहली टक्कर पूरूवाला के नजदीक काला सिंह निवासी कोलर को मारी गई मौके से उस व्यक्ति को तुरंत पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है, वही उक्त बोरिंग मशीन चालक द्वारा दूसरी टक्कर रैनबैक्सी चौक पर मारी गई। चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बबलू पुत्र दलीप सिंह निवासी संगंडाह को बुरी तरह से रौंद दिया जिसके कारण मौके पर ही इस व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 7:30 और 8:00 बजे के बीच यह सड़क हादसे पेश आए सूत्रों की माने तो पांवटा साहिब की एक बोरिंग मशीन चलाने वाले ड्राइवर द्वारा पहले पूरूवाला में एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक अन्य व्यक्ति को बुरी तरह से रौंद दिया जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई सूचना यह भी है कि उक्त चालक द्वारा तारूवाला में भी एक व्यक्ति को टक्कर मारी है जिसे चोटें आई है।

वहीं पुलिस ने इस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है मामला दर्ज कर मेडिकल करवाने की तैयारी की जा रही है ऐसा बताया जा रहा है कि यह चालक किसी नशे में धुत हो सकता है, जिसके कारण इसने सड़क पर चल रहे दो लोगों को बुरी तरह से रौंद दिया।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles