13.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

पांवटा पुलिस ने स्मैकर को किया गिरफतार.. पुरूवाला पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब….

पांवटा पुलिस ने स्मैकर को किया गिरफतार.. पुरूवाला पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब….
Ashoka time’s…7 September 26

पांवटा साहिब : पुलिस थाना पांवटा साहिब कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से पैदल गर्ल्स स्कूल की तरफ स्मैक/हेरोइन लेकर आ रहा है।

यदि उससे रोककर तलाशी ली जाए तो उसके पास से भारी मात्रा मे स्मैक/हेरोइन मिल सकता है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए इस व्यक्ति को रोकर पूछताछ की व तलाशी ली।

पूछताछ के दौरान इसने अपना नाम निशु सैनी पुत्र सुरेन्द्र निवासी गांव क्यारदा, डाकघर मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, बताया। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 2.53 स्मैक/हेरोइन बरामद हुआ। जिस पर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी अन्वेषण जारी है।

पुलिस थाना पुरुवाला मे आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस कुमार पुत्र श्री अशोक कुमार निवासी गांव भुंगरनी, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के कब्जे से कुल 11 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की। जिस पर पुलिस थाना पुरुवाला मे उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles