15.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

पांवटा सिविल हॉस्पिटल नर्स मामला…ट्रेनी नर्सों को मिल रही फेल करने की धमकियां ….

Ashoka Times…7 September 2026

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में नर्स द्वारा मरीज के तीमारदार के साथ की गई बदतमीजी मामले में अब उस दिन मौजूद ट्रेनी नर्सों को आरोपी नर्स के पक्ष में बयान देने के लिए धमकियां दी जा रही है? हालांकि अभी तक खुलकर किसी ने भी इस बारे में बात नहीं की है।

सूत्रों की माने तो सिविल अस्पताल में ट्रेनी नर्सों को धमकियां दी जा रही है कि अगर तुमने नर्स के फेवर में बयांन नहीं दिए तो तुम्हें फेल कर दिया जाएगा।

वही इस बारे में पीड़ित मैरिज मुंगा देवी के परिवार राहुल और सौरव ने मुख्यमंत्री को लिखित में शिकायत की है अस्पताल प्रशासन नर्स को बचाने के प्रयास कर रहा है। परिवार के लोगों ने कहा कि एसडीएम पता से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
पांवटा सिविल अस्पताल में एक नर्स द्वारा मरीज के तीमारदार के साथ की गई बदसलूकी की गई थी। नर्स की बदसलूकी वीडियो वायरल होने के बाद मामला शिमला हेल्थ डायरेक्टर तक पहुंचा है जिसके बाद उन्होंने सीएमओ सिरमौर को जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद पांवटा सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर सुधि गुप्ता द्वारा एक डॉक्टर और मैटरन और एक अन्य नर्स की टीम बनाकर जांच करने को कहा है।

सोमवार को जांच सौंपने का समय पुरा…

बता दे की 3 दोनों का समय जांच के लिए मरीज और उनके परिवार के लोगों ने दिया था वरना विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी आज जांच पूरी होने का समय आ गया है और आज ही जांच सिनियर मेडिकल ऑफिसर को जांच सौंपी जानी है। अब देखना यह होगा कि उस जांच में क्या निकल कर आता है। क्या अस्पताल प्रशासन अपनी नर्स को बचाने के लिए झूठे बयानों का सहारा ले सकता है या उस वीडियो को एविडेंस के तौर पर रखेगा जिसमें नर्स द्वारा तीमागदार के साथ खुलेआम बदतमीजी की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles