12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पंचायत विकास योजना की बैठक का उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता लाना-सीमा कन्याल

Ashoka time’s…17 July 23 

15वें वित्तायोग से सम्बन्धित जिला स्तरीय पंचायत विकास योजना की बैठक सोमवार को नाहन में जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्यायल की अध्यक्षता मे ंसंपन्न हुई। बैठक में 15वें वित्तायोग के तहत प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं की जिला परिषद सदस्यों के साथ सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की उपस्थित में विस्तृत चर्चा हुई।

जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने बताया कि इस बैठक में सभी लाईन डिपार्टमेंट के साथ पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों की योजना और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय पंचायत विकास योजना की यह पहली बैठक है जिसमें जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि बैठक में सभी विभागों से 15वें वित्तायोग के तहत किये जाने वाले कार्यों के लिए सुझाव मांगे गये ताकि ग्रामीण स्तर पर विभिन्न विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि 15वें वित्तायोग आयोग के तहत गरीबी मुक्त एवं स्व आजीविका उन्नत गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ एवं हरा भरा गांव, आत्म निर्भर बुनियादी ढांचा युक्त गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासित पंचायत, महिला हितैषी पंचायत आदि विषय सम्मिलत किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 15वें वित्तायोग की योजना जिला परिषद की बैठक में पारित होती थी। लाईन डिर्पाटमेंट के साथ बैठक होने से जहां कार्यों में पारदर्शिता आयेगी वहीं कार्यों का दोहराव (डुप्लीकेसी) भी रूकेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश भी हैं कि सम्बन्धित विभाग के साथ मिलकर योजनायें बनाई जायें।

जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद विक्रम ठाकुर ने बैठक का संचालन किया।

बैठक में जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, निर्मला शर्मा, पुष्पा देवी, विद्या देवी, अमृत कौर, नीलम देवी, माम राज, ओम प्रकाश, श्रवण कुमार ने अपने-अपने सुझाव और विचार रखे।

उप निदेशक कृषि विभाग राजेन्द्र ठाकुर, उप निदेशक पशुपालन डा. नीरू शबनम, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्मचंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति आशीष राणा, एलडीएम राजीव अरोड़ा, जिला संख्यिकी अधिकारी अश्वनी शर्मा, सहायक अभियंता एनडी शर्मा, योजना अधिकारी संजय परमार के अलावा स्वास्थ्य, लोक निर्माण, वन, बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, आदि विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

अंजू वर्मा होंगी इनरव्हील क्लब की नई अध्यक्ष…ग्रामीण क्षेत्रों में होगा जागरूकता अभियान…अंजू

अमावस्या पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब….

बड़ी कामयाबी…15.90 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद …दो यूवक गिरफ्तार 

धरना प्रदर्शन की चेतावनी…किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद…

सीऊं गांव 5 फुट गहरी झील में तब्दील.. खेतों में गोते लगा रहे ग्रामीण

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles