11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

नेपाली मूल व्यक्ति को उतारा मौत के घाट…आरोपी की तालाश जारी 

Ashoka time’s…31 January 24

शिमला राजधानी ठियोग में नेपाली मूल व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वारदात ठियोग के कुंती नामक स्थान पर घटित हुई यहां आरोपी हत्यारा सेब के बगीचे में काम करने वाले नेपाली मूल के एक श्रमिक को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता विकास शर्मा जोकि ठेकेदार हैं। उसने सेब के बगीचे में काम करने के लिए तीन नेपाली श्रमिकों को रखा हुआ था।इनमें प्रेम, हेमराज और राजन शामिल हैं।

शिकायतकर्ता के मुताबिक प्रेम और हेमराज कुंती एक डेरे (अस्थायी आवास) में रह रहे थे। मंगलवार को डेरे में प्रेम मृत मिला और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि हेमराज डेरे में मौजूद नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि प्रेम का शव अधजली अवस्था में था। जांच में सामने आया कि हत्यारे ने मौत के घाट उतारने के बाद साक्ष्य मिटाने के मकसद से शव को जलाने की भी कोशिश की थी।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि यह हत्या का मामला है और इसे लेकर आईपीएस की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाली मूल के मृतक प्रेम के साथ काम करने वाला नेपाली श्रमिक हेमराज घटना के बाद से गायब है और उसकी हत्या में संलिप्त होने की आशंका है।

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे…

नैशनल स्कालरशिप पोर्टल पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए तिथियां निर्धारित-कर्म चंद

नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम के लिए शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कैंप लगाए जायें-सुमित खिमटा

Inquiry के बीच में Indore Stadium संगड़ाह की नीव दोबारा खोदने की शिकायत BDO को सौंपी 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles