10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

*नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना*

 

Ashoka time’s…31 may 24 

नाहन, 31 मई। एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि एक जून को होने वाले लोकसभा मतदान के लिए आज शुक्रवार को नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है।

सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नाहन शहर के मतदान केन्द्रों के लिए 22 पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए दो एचआरटीसी बसों तथा सैक्टर आफिसरों की जीपीएस युक्त वाहनों में रवाना कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नाहन शहर के लिए रवाना होने वाली 22 पोलिंग पार्टियों में नाहन शहर के तीन महिला मतदान केन्द्र और एक दिव्यांग मतदान केन्द्र की पोलिंग पार्टी भी शामिल है।

उधर, डिग्री कॉलेज नाहन में आज एसडीएम सलीम आजम और तहसीदार उपेन्द्र चौहान एवं कानूनगो निर्वाचन हरी शर्मा की उपस्थिति में नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियों को जीपीएस युक्त वाहनों में सम्बन्धित केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

राज्यस्तरीय वूशु प्रतियोगिता खेलने के लिए जाएंगे शिमला….

कल मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण-सुमित खिमटा*

बेरहम गर्मी….अघोषित विद्युत कटों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी…. क्या बोले अधिकारी…

संगड़ाह से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किए 600 के करीब कर्मचारी  

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles