11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

नाहन में प्राकृतिक राखियों के स्टॉल का किया शुभारम्भ…. 

Ashoka time’s…23 August 23 

जिला ग्रामीण विकास अभिरकण सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहाता समूहों द्वारा बनाये गए प्राकृतिक उत्पाद विक्रय योजना के अन्तर्गत अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने आज बुधवार को नाहन में प्राकृतिक राखियों के स्टाल का शुभारम्भ किया। 

अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि राखी के ये स्टॉल 30 अगस्त 2023 रक्षा बंधन के दिन तक संचालित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न विकास खंडों में संचालित ‘‘हिम ईरा दुकानों’’ में भी प्राकृतिक राखी का विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा 10 हजार राखियों का विक्रय किया जा चुका है तथा 30 हजार राखियों के विक्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्तमान में 3500 से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। सभी स्वयं सहायता समूह प्राकृतिक उत्पादों के विक्रय को प्राथमिकता के आधारि पर प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में प्राकृतिक उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और इस दिशा में स्वयं सहायता समूह शानदार कार्य कर रहे हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला स्तरीय पुरस्कार में दिव्यानी स्वयं सहायता समूह खंड नाहन को प्रथम राखी थाली के रूप में 2100 रुपये का प्रथम पुरस्कार, कालीमाता स्वयं सहायता समूह त्रिलोरधार को द्वितीय पुस्कार 1500 रुपये तथा शी-हॉट स्वयं सहायता समूह बाग पशोग को तृतीय पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली दिव्यानी स्वयं सहायता समूह नाहन को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजा जायेगा। खंड स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाने वाले स्वयं सहायता समूहों को जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए इसी प्रकार पुरस्कृत समूहों को प्रशस्ति पत्र भी दिये गये।

परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल ने कहा कि सिरमौर जिला में स्वयं सहायता समूह बेहतरीन कार्य कर रह रहे हैं। समय-समय पर इस प्रकार के प्राकृतिक उत्पादों के लिए स्टॉल लगाये जाते हैं जिनसे समूहों को अच्छी आय हो रही है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन वीरेन्द्र ठाकुर के अलावा जिला के विभिन्न विकास खंडों से आये करीब 20 स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

श्री रेणुका जी जटोन बैराज से छोड़ा पानी, निचली पंचायतों को चेतावनी जारी…

लाखों एमएल शराब को किया पुलिस ने नष्ट… न्यायालय के आदेशों पर…

भारी बारिश के चलते मकान गिरने को तैयार…मदद की गुहार

बुलेट से करता था स्मैक सप्लाई… पुलिस की सूझबूझ से पहुंचा हवालात…

सिरमौर सहित हिमाचल में 8 जिलों में हो सकती है भारी बारिश मौसम विभाग की चेतावनी…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles