Home / Himachal Pradesh / नायब तहसीलदार और स्टाफ मेडिकल लीव लेकर चले गए जैसलमेर…

नायब तहसीलदार और स्टाफ मेडिकल लीव लेकर चले गए जैसलमेर…

नायब तहसीलदार और स्टाफ मेडिकल लीव लेकर चले गए जैसलमेर…

SDM ने दिए थमाया नोटिस…हिमाचल में पहला मामला…

animal image

Ashoka Times…17 फरवरी 2026

पांवटा साहिब की माजरा उप तहसील में बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है। नायब तहसीलदार के साथ सारा स्टाफ मेडिकल लीव के बहाने जैसलमेर में छुट्टियां मनाने चला गया। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम पांवटा साहिब ने सभी को नोटिस जारी किया है।

animal image

माजरा के नायब तहसीलदार इंद्र कुमार सहित तहसील स्टाफ मेडिकल लीव के बहाने जैसलमेर में छुट्टियां मनाने चले गए जबकि पीछे आम आदमी परेशानी की मार झेलता रहा। लोगों की शिकायत के बाद इस मामले का जैसे ही एसडीएम गुंजित चीमा को पता चला उन्होंने तुरंत नायब तहसीलदार माजरा इंद्र कुमार के साथ पूरे स्टाफ को लोकेशन भेजने का नोटिस जारी किया लेकिन किसी ने भी अपने लोकेशन नहीं भेजी।  

सोशल मीडिया पर हो रही थी वीडियो और पिक्चर्स वायरस…

माजरा के नायब तहसीलदार इंद्र कुमार सहित स्टाफ के मेडिकल लीव के बहाने छुट्टीयों पर जाने के बाद उनकी जैसलमेर की वीडियो और पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसके बाद मामला एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के संज्ञान में आया और उन्होंने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

पांवटा नायब तहसीलदार को भी नोटिस…

सारे स्टाफ के छुट्टी जाने के बाद माजरा तहसील में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था  और दूर-दूर से आए लोग निराश लौट रहे थे जबकि अधिकारी और कर्मचारी जैसलमेर में गुलछर्रे उड़ा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसे अधिकारियों को सस्पेंड कर देना चाहिए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। बता दे की तहसील पांवटा साहिब के नायब तहसीलदार द्वारा छुट्टियां मंजूर की गई थी उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें … तिरुपति लाइफ साइंस की बड़ी लापरवाही …

https://www.ashokatimes.com/tirupati-life-sc.

वहीं दूसरी और विपक्ष के कई नेताओं ने कहा कि सरकार की अधिकारियों पर पकड़ बिल्कुल ढीली पड़ चुकी है ऐसे में लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है सिर्फ तहसील ही नहीं और कई विभागों में भी अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और लोगों को उसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है।

 मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने बताया कि कल सभी उप तहसील अधिकारियों कर्मचारियों की लोकेशन मांगी गई थी अभी तक जैसलमेर घूमने गए अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी लोकेशन नहीं दी है इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी आलाधिकारियों को इस विषय में सूचित कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons