19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार…कार्रवाई शुरू

Ashoka time’s…19 March 

हिमाचल प्रदेश सोलन‌ कोटखाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक11 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 

पीड़िता किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह नेपाली मूल की है और अपने पति व दो बेटियों संग पिछले चार महीनों से कोटखाई के एक गांव में किराए के मकान में रह रही हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी 11 साल की बेटी 17 मार्च को अचानक लापता हो गई थी।

देर शाम जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। अगले दिन वह कोटखाई में रहने वाले नेपाली मूल के नर बहादुर नामक व्यक्ति के निवास स्थान पर मिली। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी नर बहादुर ने उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपित को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत कोटखाई थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

दु:खद हिमाचल और उत्तराखंड की टोंस नदी में समाई कार…चार लोगों की मौत 

टैग लगे गोवंश सड़कों पर लोगों को कर रहे जख्मी…उपायुक्त के निर्देशों को प्रतिनिधि और अधिकारी दिखा रहे ठेंगा

80 मीट्रिक टन अवैध रेत पर 37500/- जुर्माना…

पांवटा साहिब स्थाई अतिरिक्त जिला एवम् सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन….

कन्फेक्शनरी की दुकान की आड़ में चल रहा था ये धंधा पुलिस ने किया गिरफ्तार ….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles