12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस और सम्बन्धित विभाग सख्त कार्रवाई करें-उपायुक्त

Ashoka time’s…30 December 

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन और अवैध विक्रय को रोकने के लिए पुलिस, राज्य कर एवं आबकारी तथा अन्य अधिकृत विभाग त्वरित रूप से संयुक्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के कारण समाज में कई बुराइयां फैल रही हैं, युवाओं में नशावृति के प्रति बढ़ता आकर्षण, समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत घातक है जिसे हमें हर हाल में नियंत्रित करना चाहिए।

उपायुक्त आज शुक्रवार को नाहन में हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा आयोजित आबकारी अधिनियम तथा एनडीपीएस अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकृत अधिकारी संयुक्त रूप से नशे को रोकने के लिए संयुक्त निरीक्षण और रैड करें ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिकृत अधिकारियों को जनहित ज्वाईंट रैड कंडक्ट के लिए कहा ताकि दोषियों को पकड़ कर सजा दिलाई जा सके। उन्होंने नशीली दवाइयों की गैर कानूनी सप्लाई को रोकने के लिए एक टोल फ्री हैल्प लाईन नम्बर शुरू करने के लिए विभाग को कहा। इसके अलावा 112 नम्बर भी इसकी सूचना दी जा सकती है।

उपायुक्त ने जिला में भांग की खेती को नष्ट करने के लिए अधिकारियों को संयुक्त रूप कार्रवाई करने के लिए कहा।
पुलिस विभाग द्वारा बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022 में एक्साईज एक्ट के तहत 81 मामलों में 14.511 कि.ग्राम चरस, 499.7 ग्राम अफीम, 36.117 कि.ग्रा चुरा पोस्त, 213.391 ग्राम हेरोइन, 11.419 कि.ग्रा.गांजा, 7138 कैप्सयूल, 1545 टेबलेट,160 सिरप जब्त किए गए हैं और अरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इसी प्रकार एनडीपीएस एक्ट के तहत 173 मामलों में 1232.85 लिटर अवैध शराब, देशी शराब की 3305 बोतले, 2123 बोतल अंग्रजी शराब (आईएमएफए) 778 बोतल बीयर तथा 4 लिटर अवैध लाहण को जब्त किया गया।

राज्य कर एवं आबकारी उपायुक्त सिरमौर हिमांशु पंवार ने बैठक में एक्साईज एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने इन दोनों एक्ट के तहत अधिकृत अधिकारियों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई और एक्ट के तहत प्रदत्त शक्तियों के बारें में भी विस्तार से बताया। उन्होंने उपस्थित एसडीएम, पुलिस, और अन्य अधिकृत विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय के माध्यम से एक्साईज एक्ट और एनडीपीएस एक्ट पर संयुक्त रूप से कार्य करने का आहवान भी किया।

बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, विभिन्न सब डिविजनों के एसडीएम एवं उप-पुलिस अधीक्षक के अलावा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles