Home / News / नशे के खिलाफ पुलिस अभियान…4.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक काबू 

नशे के खिलाफ पुलिस अभियान…4.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक काबू 

नशे के खिलाफ पुलिस अभियान…4.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक काबू 

Ashoka time’s…21 May 23 

animal image

सोलन जनपद की एसआईयू टीम ने HRTC में सवार दो युवकों से 4.39 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। 

आरोपियों की पहचान विजय कुमार निवासी आनी, जिला कुल्लु व रुपेश जिन्टा निवासी जुब्बल, शिमला के रूप में हुई है।

animal image

बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा सनवारा फोरलेन पर पुलिस नाके पर थी। आने जाने वाले सभी वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एचआरटीसी बस (HP 63C-2923) को चैकिंग के लिए रोका गया। जिसमें सवार दो युवकों से 4.39 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

वहीं एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को चिट्टे सहित गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons