8.2 C
New York
Wednesday, November 18, 2026

नशे की कमाई से खरीदी 17 लाख की संपत्ति (जब्त) करने के आदेश जारी…

animal image

नशे की कमाई से खरीदी 17 लाख की संपत्ति (जब्त) करने के आदेश जारी..
Ashoka time’s…28 july 26
नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए शिमला पुलिस ने अब नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति पर भी बड़ा प्रहार किया है। पुलिस थाना रोहडू में दर्ज एफआईआर संख्या 05/2026 में वित्तीय जांच के दौरान नशा तस्करी से अर्जित लगभग 17 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति को फ्रीज (जब्त) करने के आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 29, 27ए तथा भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 238 के तहत दर्ज किया गया था। मामले में महेंदली पुल के समीप एक टैक्सी से 83 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वित्तीय अन्वेषण किया। जांच में यह स्थापित हुआ कि इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार शुभम निवासी चिड़गांव ने नशा तस्करी से अर्जित अवैध आय से एक लग्जरी वाहन खरीदा था। इसके अलावा उसके कब्जे से बरामद नकद राशि भी अवैध आय से अर्जित होना पाई गई। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने लगभग 17 लाख रुपए मूल्य की अवैध संपत्ति, जिसमें एक लग्जरी वाहन एवं नकद राशि शामिल है, को फ्रीज/जब्त करने की कार्रवाई की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles