12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

दु:खद घटना…दर्दनाक सड़क हादसे में तीन माह के मासूम बच्चे सहित पांच की मौत…

animal image

दु:खद घटना…दर्दनाक सड़क हादसे में तीन माह के मासूम बच्चे सहित पांच की मौत..

Ashoka time’s…28 july 26

पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-154A) पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

हादसा बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में हुआ, जहां एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत होने की सूचना है। मृतकों में तीन माह का मासूम बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है।

मृतकों में बचन सिंह (60) पुत्र नारायण सिंह निवासी गैहरा (चंबा), रिप्पन सिंह (30) पुत्र बचन सिंह, रिम्पी देवी (26) पत्नी रिप्पन सिंह, कीर्ति (23) पुत्री केसर सिंह व एक तीन माह का बच्चा भी शामिल है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

उधर, चम्बा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन माह के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles