18.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026

दोस्त की गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात…शिकायत पर मामला दर्ज

कई सवालों के जवाब ढूंढने में लगी पुलिस…पढ़िए क्या है पूरा मामला…

Ashoka Times…22 may 23 

उपमंडल पांवटा साहिब स्थित बांगरन में एक नवविवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी को एक साल हो गया है वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। मकान में उसके पति का दोस्त भी अपनी पत्नी के साथ उसी कमरे में साथ रहता है।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह 2 महीने गर्भ से है। तबीयत खराब के चलते उसका पति करीब 8:00 बजे खाना लेने घर के बाहर गया। महिला को घर में अकेला पाकर दोस्त ने उसके साथ जबरदस्ती करनी चाहिए जब पीड़िता ने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पेट में लात मारी जिसके वजह से पीड़िता को गर्भ संबंधी कोई समस्या हुई।

गंभीर अवस्था में पीड़िता को सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

मामले में आरोपी की पहचान अमन पुत्र रघुवीर सिंह कांसीपुर अजौली स्थाई निवासी एवं बांगरन में किराए के कमरे में रहता है।

इस मामले की तफ्तीश पुरवाला थाना के आईओ प्रताप कर रहे हैं जिनका कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है पीड़िता को डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में कल के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles