16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ददाहू में तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने फहराया तिरंगा…

Ashoka time’s…26 January 24

श्री रेणुका जी ददाहू डिग्री कालेज‌ ग्राउंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।समारोह में बतौर मुख्यातिथि तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने ध्वजारोहण किया।

इसके बाद आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हम राष्ट्रीय पर्व के रूप में 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहे है। जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक रूप से संविधान के लागू होने के उपरांत हम गणतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुए। जिसके उपरांत देश हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है ओर भारतवर्ष विश्व के श्रेष्ठ देशों की पंक्ति में खड़ा है।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस मौके पर तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, रेणुका डैम जीएम, रेणुका एसएचओ, ग्राम पंचायत के उपप्रधान, सेकेट्री, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य अन्य मान्य गण उपस्थित रहे।

द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस….

संगड़ाह के रजाना मे Mine पर कार्यरत Tipper दुर्घटनाग्रस्त…दो की मौत 

धूमधाम से मनाया गया पांवटा साहिब में गणतंत्र दिवस, SDM गुंजित ने किया ध्वजारोहण….

विनय कुमार की अध्यक्षता में डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब का वार्षिक समारोह आयोजित…

,

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles