15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

ददाहू -बेचड़ का बाग सड़क अपग्रेडशन पर खर्च होगी 20 करोड़ से अधिक की धनराशि-विनय कुमार..

Ashoka time’s…11 January 24 

नाहन 11 जनवरी। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि रेणुका क्षेत्र की प्रमुख ददाहू- बेचड़ का बाग मार्ग के अपग्रेडशन करने के लिए 20 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके सड़क निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा।

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है और कई योजनाएं शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही साल में 50 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का लक्ष्य था, किंतु प्रदेश में आई त्रासदी के कारण इसमें विलम्ब हुआ है।

उन्होंने कहा कि रेणुका जी क्षेत्र में भी आने वाले समय में डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा।

उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी क्षेत्र में 20 हजार नौकरियां प्रदान की गई हैं जिसमें अध्यापकों की नियुक्तियां भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के अन्य भागों की तरह रेणुका जी विधानसभा के सैनधार क्षेत्र में भी शिक्षकों की कमी को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि दूरदराज क्षेत्र में शिक्षकों की नियुक्ति में प्राथमिकता में दी जा रही है।

*बेचड़ का बाग़ और सांगड़ह स्कूलों में सृजित होंगे डीपीई के पद*

विनय कुमार ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग और संगडाह में डीपीई के पद सृजित करने के लिए मामला प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही स्कूल बहुत पुराने है, किंतु अभी तक इनमें डीपीई के पद सृजित नहीं किए गए हैं।

*साइंस लैब एवं भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए 43.55 लाख मुहैया*

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि बेचड़ बाग स्कूल में एक करोड रुपए की लागत से साइंस लैब एवं भवन का निर्माण काफी लंबे समय से लंबित है, किंतु अब इस साइंस लैब भवन को 31 मार्च से पूर्व पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस साइंस लैब भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 43.55 लाख रुपए की धनराशि लोक निर्माण विभाग को मुहैया करवाई गई है।

उन्होंने कहा कि बेचड़ का बाग स्कूल में विज्ञान संकाय स्टाफ की नियुक्तियों भी प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

*स्टोर और चौकीदार भवन निर्माण के लिए 2 लाख देने की घोषणा*

विनय कुमार ने स्कूल में स्टोर एवं चौकीदार भवन निर्माण के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि स्कूल की अन्य सभी मांगों को समय समय पर पूरा किया जाएग ।विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्कूल में वार्षिक समारोह के शानदार आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी है।

उन्होंने कार्यकर्म के आयोजन हेतु 11 हजार स्कूल प्रबंधन को देने की घोषणा की है।

इस अवसर पर विनय कुमार ने शैक्षणिक व अन्य खेल कूद गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले होनहार विधार्थियो कों पुरस्कार वितरित किये।

मुख्य अतिथि विनय कुमार को स्कूल प्रबंधन की ओर से शॉल-टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्कूल के विधार्थियो ने इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

*प्रधानाचार्य ने पढ़ी वार्षिक रिपोर्ट*

स्कूल के प्रधानाचार्य चिंतामनी शर्मा ने इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी ओर स्कूल की विभिन्न मांगे भी रखी।

तहसीलदार नाहन उपेन्दर सिंह, खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्दर चौहान,कांग्रेस सचिव नेत्र सिंह, कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, ओबीसी सेल की अध्यक्ष आशा शर्मा, जोन अध्यक्ष हरिन्दर शर्मा, रेणुका जी डैम के डीजीएम राकेश, सेवा निवृत तहसीलदार काकु राम, सुनील शर्मा, राजेंदर ठाकुर, पूर्व जोन अध्यक्ष बाबू राम, ग्राम पंचायत प्रधान अनिल, ग्राम पंचायत प्रधान सुख चैन, ग्राम पंचायत प्रधान विजय, उप प्रधान देश राज, बी डी सी मेंबर संदीप ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान पंकज स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्या राम व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

संगड़ाह Block की 44 पंचायतों की FRC को दी वन भूमि पर कब्जे नियमित करने संबंधी जानकारी…

शांति विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल टिंम्बी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन….

शिलाई क्षेत्र में बैकवर्ड सब एरिया प्लान के तहत चल रहे कार्यों में लायें तेजी-सुमित खिमटा

हमें अपनी मातृ भूमि और मातृ भाषा को कभी नहीं भूलना चाहिए… उपाध्यक्ष

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles